चम्बा में भूस्खलन की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत।

चम्बा जिला के सरोग गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। जिसमें 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हो रहे है। किहार सेक्टर के डांड मुगाल के गांव भडोगा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें भूस्खलन से दीवार ढह गई व 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा देर रात पेश आया।

मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र ब्यास देव के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस जवानों ने शव को मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। भारी बारिश से डांड नाले में दो कारें, दो पिकअप वाहन, छह बाइकें बह गई हैं। डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।