मुख्यमंत्री ने किया कुनाल पत्थरी मंदिर का दौरा .

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला के निकट सारा में प्रसिद्ध कुनाल पत्थरी मंदिर का दौरा किया और पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक अर्जुन सिंह और विशाल नेहरिया, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल और अन्य भी उपस्थित थे।