Homeहिमाचलचम्बाचम्बा में भाभी व भतीजी ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को...

चम्बा में भाभी व भतीजी ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पीट पीट कर दिया अधमरा।

चम्बा जिला की पंचायत भनौता में जमीनी विवाद के चलते भाभी व भतीजी ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई है। घायल का मैडीकल कालेज में उपचार चल रहा है।

उपचार के बाद महिला की हालत खतरे से बाहर है। घायल महिला सविता देवी के सिर में डंडे के प्रहार किए गए हैं, जिसके चलते उसे 4 टांके लगाए गए हैं।

पुलिस को दिए बयान में घायल ने बताया कि उसक ा परिवार खेतों में काम करने के लिए गया था। इस दौरान कियाणी से उसकी भाभी, भतीजी व एक अन्य ने मिलकर घर में घुसकर उसके साथ जमीनी विवाद के चलते झगड़ा करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद बहस के दौरान घर में अकेली देखकर अचानक उसके साथ डंडे से मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो भी बनाया गया है, जिसे पुलिस को दिखाया गया है, ताकि घर में घुसकर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

अशोक कौशल मैडीकल कालेज के एम.एस. ने कहा कि घायल का उपचार करके दाखिल कर लिया गया है। हालत में सुधार हुआ है और जल्द ही महिला को छुट्टी दे दी जाएगी। मारपीट होने की जानकारी के बाद पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दी गई थी।

एस.पी. चम्बा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मारपीट की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर घायल के बयान दर्ज किए। इस बारे मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!