Homeदेशएक शादी ऐसी भी: सभी रस्‍मों के बाद दुल्हन की विदाई, ससुराल...

एक शादी ऐसी भी: सभी रस्‍मों के बाद दुल्हन की विदाई, ससुराल पहुंचने से पहले मिली पिता की मौत की खबर

यूपी के प्रतापगढ़ में एक शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। एक ओर जहां दुल्हन के विदाई हुई इसके ठीक कुछ देर बाद उसके पिता की अंतिम यात्रा निकली। दरअसल पट्टी कोतवाली के कठार गांव में गुरुवार रात बेटी की शादी के दौरान पिता की तबीयत बिगड़ गई। सुबह डोली उठने के बाद मौत की खबर आई तो बेटी रास्ते से वापस हुई। हालांकि पिता को अंतिम प्रणाम कर वह ससुराल चली गई। शादी के मंगलगीत के दौरान दुल्हन के पिता की मौत से हर ओर चित्कार सुनाई देने लगा।

45 साल के दिनेश सिंह की बेटी प्रीती की शादी के लिए गुरुवार को फतेहपुर के डडियार से शुभम सिंह की बारात आई थी। रात में वरमाल के दौरान दिनेश सिंह ने भी बेटी और दामाद को आशीर्वाद दिया। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद दिनेश को चक्कर आने लगा। इस पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। रात में शादी के बाद शुक्रवार सुबह दुल्हन की विदाई भी हो गई। प्रीती की डोली रास्ते में ही थी कि तभी उसे पिता की मौत की सूचना मिल गई। वह पति के साथ घर लौटी तो हर ओर चित्कार और दहाडे़ं सुनाई देने लगीं। हालांकि रिश्तेदार और गांव के लोगों ने पिता का अंतिम दर्शन करने के बाद प्रीती को ससुराल के लिए विदा कर दिया। इसके बाद दिनेश सिंह का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस दौरान हर किसी की आंख से आंसू निकलते रहे।

अमर सिंह उर्फ साधू अपने चार बेटों में सबसे बड़े दिनेश की बेटी प्रीती की शादी को लेकर खुश थे। शादी के मौके पर ही बेटे की मौत की खबर से साधू सिंह और उनकी पत्नी दोनों बेहोश हो गए। शव आने पर वे दहाड़े मारकर रोने लगे। साधू ने बेटे की अर्थी को कंधा दिया तो हर कोई रो पड़ा।

दिनेश सिंह की बेटी की शादी के लिए टेंट व सजावट का सामान काफी दूर तक लगा था। रात भर वहां जश्न का माहौल रहा। सुबह विदाई के दौरान भी चहल पहल थी। दिनेश की मौत की खबर आते ही वहां सन्नटा पसर गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!