Homeहिमाचलप्रदेश में जलशक्ति विभाग में पैरा वर्कर भर्ती का रास्ता साफ, 4500...

प्रदेश में जलशक्ति विभाग में पैरा वर्कर भर्ती का रास्ता साफ, 4500 पदों पर होगी भर्ती

जलशक्ति विभाग में 4500 पदों को भरने का रास्ता साफ हो गया है। विभाग ने पदों को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर दिया है और अब इन श्रेणियों मे भर्तियां  आयोजित होंगी। इस संबंध में जलशक्ति विभाग की तरफ से प्रमुख अभियंता को पत्र भी जारी किया गया है। जलशक्ति विभाग में पैरावर्कर भर्ती में 4500 पदों में से सबसे ज्यादा 2500 पद मल्टीपर्पस वर्कर के भरे जाएंगे। जबकि पैरा पंप ऑपरेटर के 1276, पैरा फिटर के 500, पैरा कुक के 92 और पैरा हेल्पर के 132 पद भरे जाएंगे।

गौरतलब है कि कैबिनेट में जलशक्ति विभाग में पैरा वर्करों की भर्ती का फैसला लिया गया था। जलशक्ति विभाग ने अब भर्तियों की स्थिति साफ होने के बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। जलशक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता संजीव कौल ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्थिति साफ हो रही है। आगामी दिनों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग द्वारा इसके लिए जल्द ही नियम और शर्तें तय की जाएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!