Homeदुर्घटनाएंबिलासपुर -घास काटते वक्त पेड़ से गिरा 40 वर्षीय व्यक्ति, मौत।

बिलासपुर -घास काटते वक्त पेड़ से गिरा 40 वर्षीय व्यक्ति, मौत।

बिलासपुर घुमारवीं _28 दिसंबर 2023,जिला बिलासपुर के मलांगण गांव में घास काट रहे 40 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ से गिरने पर मौत हो गई है। मृतक की पहचान संजीव कुमार (40) निवासी गांव मलांगण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीती शाम संजीव कुमार घर के सामने पेड़ पर चढ़कर मवेशियों के लिए चारा काट रहा था।
इसी दौरान वह अचानक अपना संतुलन खो बैठा और पेड़ से गिर गया। जिसके बाद उसके परिजन तुरंत ही उसे उपचार के लिए बरठीं अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल ने डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना तलाई की टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल घुमारवीं में पोस्टमार्टम करवाया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!