Homeधार्मिकRadha Soami डेरा ब्यास ने किये महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव, नोटिफिकेशन जारी, यहाँ...

Radha Soami डेरा ब्यास ने किये महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव, नोटिफिकेशन जारी, यहाँ पढ़ें।

Radha Soami डेरा ब्यास ने किये महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव, नोटिफिकेशन जारी, यहाँ पढ़ें।

डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी की घोषणा के बाद अब एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया है। डेरा ब्यास ने अपने संगठनात्मक ढांचे को पुनर्गठित करते हुए विभिन्न राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के लिए नई व्यवस्थाएं की हैं। इस निर्णय के तहत भारत के सत्संग स्थलों के इंचार्ज कर्नल जी.एस. भुल्लर (रिटायर्ड) ने एक नई नोटिफिकेशन जारी की है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, तीन जोनल सेक्रेटरी नियुक्त किए गए हैं। सुनील तलवाड़ को जोन-1, अविराज सिंह को जोन-2 और गुरमिंदर सिंह को जोन-3 का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, इन तीनों जोनों के लिए 18 स्टेट कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सुनील तलवाड़ और गुरमिंदर सिंह पहले से ही जोनल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं।

नीचे दिए गए हैं विभिन्न जोनों के अधीन आने वाले राज्य और शहर:

जोन-1 के तहत क्षेत्र: जम्मू और कश्मीर (लद्दाख सहित), हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब (लुधियाना, मानसा, मुक्तसर, संगरूर, मोहाली, पटियाला-ए और पटियाला-बी क्षेत्रों के सत्संग स्थलों को छोड़कर), उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से (बरेली और मुरादाबाद क्षेत्र शामिल हैं) और चंडीगढ़ संघ राज्य क्षेत्र।

जोन-2 के तहत क्षेत्र: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पंजाब के कुछ हिस्से (मोहाली, पटियाला-ए और पटियाला-बी क्षेत्र शामिल हैं)।

जोन-3 के तहत क्षेत्र: नेपाल, बिहार, दिल्ली, पंजाब (लुधियाना, मानसा, मुक्तसर और संगरूर क्षेत्र शामिल), उत्तर प्रदेश (बरेली और मुरादाबाद क्षेत्रों के सत्संग स्थलों को छोड़कर), झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्य (अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और सिक्किम), गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पांडिचेरी, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीयू।

संगठन के ढांचे में इन बदलावों के साथ ही राज्यों के कोऑर्डिनेटर की नियुक्तियां भी की गई हैं। जोन-1 में पंजाब की जिम्मेदारी डॉ. के.डी. सिंह, हिमाचल प्रदेश-1 की जिम्मेदारी मान सिंह कश्यप, हिमाचल प्रदेश-2 की जिम्मेदारी मनचंद चौहान, जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी वेद राज अंगुराना, उत्तराखंड की जिम्मेदारी सचिन चोपड़ा और हरियाणा की जिम्मेदारी मुकेश तलवार को दी गई है।

जोन-2 में राजस्थान की जिम्मेदारी सीता राम चोपड़ा, मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी मियांक सेठी और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी रवि पटनानी को सौंपी गई है। जोन-3 में 9 नए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। इनमें पामल कपूर पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अजीत पाल सिंह गबाड़िया को महाराष्ट्र-1, हितेन सेठी को महाराष्ट्र-2, प्रकाश कुकरेजा गुजरात, राजेश प्रुथी नेपाल, रफीक अहमद कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु, आर. शंकर को आंध्र प्रदेश, लक्ष्मण टी नानवानी को तेलंगाना और हरीश मुंजाल को बिहार, झारखंड, सिक्किम का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। Read More 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!