Homeहिमाचलमहिला किसान दिवस पर जिले भर में आयोजित किए गए जागरुकता एवं...

महिला किसान दिवस पर जिले भर में आयोजित किए गए जागरुकता एवं सम्मान कार्यक्रम

महिला किसान दिवस पर जिले भर में आयोजित किए गए जागरुकता एवं सम्मान कार्यक्रम

कृषि विभाग की आतमा परियोजना हमीरपुर की ओर से मंगलवार को जिले भर में महिला किसान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘कृषि परिवर्तन में महिला उद्यमियों की भूमिका’ था।
विकास खंड नादौन के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनेटा में आयोजित कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य कंचन धीमान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस अवसर पर खंड सलाहकार कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन सुनील दत्त शर्मा ने आतमा के परियोजना निदेशक डॉ. नितिन कुमार शर्मा, उप परियोजना निदेशक डॉ. राकेश धीमान, सहायक तकनीकी प्रबंधक नेहा भारद्वाज, कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. अंशिता शर्मा, खंड किसान सलाहकार समिति के सदस्य रमेश जरियाल, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत बढेड़ा सुषमा देवी, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत पन्याली वीना बनियाल, मीरा देवी, प्रधान पंचायत जसाई रेखा देवी और अन्य प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।
इस उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि ने उमंग ग्रुप गगाल की प्रधान रेखा चंदेल और अन्य महिला उद्यमियों को मुख्य रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान महिला किसानों को प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, प्रदेश सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं एवं उनसे प्राप्त होने वाले अनुदान के बारे में भी बताया गया। महिलाओं को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया गया। सभी महिलाओं को पालक, धनिया और मटर के बीज भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान पृथ्वी चंद और रमेश चंद मुख्य रूप से शामिल हुए।
उधर, विकास खंड बमसन के गांव हरनेड़, विकास खंड भोरंज के गांव गरसाहड़, बिझड़ी के गांव लखोह, हमीरपुर खंड के गांव ककरू और सुजानपुर के गांव बड़ैई में भी महिला किसान दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में लगभग 400 महिला किसानों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!