Homeधार्मिककब है दिवाली, 31 या 1 तारीख को, जानिए काशी के विद्वानों...

कब है दिवाली, 31 या 1 तारीख को, जानिए काशी के विद्वानों द्वारा किये ऐलान को।

कब है दिवाली, 31 या 1 तारीख को, जानिए काशी के विद्वानों द्वारा किये ऐलान को।

काशी के विद्वानों ने दीपावली की तिथि को लेकर भ्रम का निवारण किया है। गणितीय मानों, धर्मशास्त्रीय वचनों, दृश्य एवं पारंपरिक मतों के आधार पर सर्वसम्मति से देश भर में 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने को शास्त्रोचित बताया है।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग में आयोजित पत्रकार वार्ता में विश्व पंचांग के समन्वयक प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि पारंपरिक गणित से निर्मित पंचांगों में किसी प्रकार का भेद नहीं है। अमावस्या का आरंभ 31 अक्टूबर को सूर्यास्त से पहले होकर एक नवंबर को सूर्यास्त के पूर्व ही समाप्त हो रहा है।

श्रीकाशी विद्वत परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. रामचन्द्र पांडेय ने बताया कि दृश्य गणित से साधित पंचांगों के अनुसार देश के कई भागों में अमावस्या 31 अक्टूबर को सूर्यास्त के पहले आरंभ होकर एक नवंबर को सूर्यास्त के बाद एक घटी से पहले समाप्त हो रही है। इससे देश के सभी भागों में 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाया जाना एक मत से सिद्ध है। Read More Artical

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!