HomeUncategorizedभोरंज ब्रेकिंग - कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक की मौत।

भोरंज ब्रेकिंग – कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक की मौत।

उपमंडल भोरंज में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां वीरवार को भारी वर्षा के कारण कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। मकान सुदेश कुमारी पत्नी हेमराज गांव भलवानी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर का है। जिनके मकान में व्यक्ति काम कर रहा था।

इसी दौरान मकान की दीवार गिरी और व्यक्ति मलबे के नीचे दब गया। जब ग्रामीणों द्वारा उसे निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान साजन कुमार के रूप में हुई है। वहीं कच्चे मकान के गिरने से करीब दो लाख का नुकसान भी बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!