हिमाचल प्रदेश स्टेट बार काउंसिल सदस्य रोहित शर्मा एडवोकेट ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की टीम का ऐलान करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस निर्णय को सही समय पर लिया गया सही निर्णय कहा। यह संतुलित एवं सही निर्णय हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण एवं निर्णायक सिद्ध होगा। इस बार जहां प्रदेश अध्यक्ष पद पर मंडी लोकसभा सीट से महिला सांसद श्रीमती प्रतिभा सिंह की नियुक्ति हुई है वहीं हमीरपुर लोकसभा के नादौन विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहे ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष एवं स्क्रीनिंग समिति का सदस्य बनाकर संपूर्ण प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है । इस छोटे से जिले हमीरपुर को अधिमान देने पर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता हमीरपुर जिला की पांचों सीटें जीतकर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य बड़े कांग्रेसी नेताओं को प्रदेश काग्रेस कमेटी एवम विभिन्न कमेटियों में नामित करने से कार्यकर्ता उत्साहित होकर प्रदेश में कांग्रेस की निश्चित रूप से सरकार बनाएगा ।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं आम हिमाचली को हार्दिक बधाई।
- Advertisement -