सड़क दुर्घटना में एक पुलिस कांस्टेबल की जान चली गई।

जिला शिमला रोहड़ू उपमंडल में सड़क दुर्घटना में एक पुलिस कांस्टेबल की जान चली गई। हादसे का शिकार हुए कांस्टेबल पुलिस स्टेशन रोहड़ू में तैनात था। मृतक की पहचान दुष्यंत (32) निवासी जुब्बल के रूप में हुई है। दुष्यंत का चार साल का एक बेटा है। उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

आपको बता दें कि दुर्घटना बीते शुक्रवार की रात मेंहदली नामक स्थान पर तब हुई, जब कांस्टेबल नाइट ड्यूटी के लिए अपनी कार में पुलिस स्टेशन जा रहा था। इसी बीच कार ने नियंत्रण खोया और सड़क फिसलकर खाई में पलट गई। दुर्घटना का पता चलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कांस्टेबल को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया डीएसपी रोहड़ू चंद्रशेखर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।