तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही 2 महिलाओं को रौंदा, एक की मौत, दूसरी जख्मी

बिलासपुर घुमारवीं _27 फरवरी 2024, जिला बिलासपुर के घुमारवीं थाना के तहत बड्डू में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही दो महिलाओं  को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की जान चली गई है, जबकि दूसरी जख्मी हुई है।

मृतक महिला की पहचान लता देवी(42) पत्नी सुनीत कुमार निवासी गांव पट्टा डाकघर नसवाल तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। वहीं शकुंतला देवी पत्नी स्वर्गीय हरिराम निवासी गांव बड्डू डाकघर बाड़ी मझेड़वा घुमारवीं घायल है।

घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही कार चालक संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

बता दें कि दो  महिलाएं सड़क किनारे पैदल चल रही थी। इस दौरान बड्डू गांव में घुमारवीं से बरठीं जा रही एक कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुई।

घटना के बाद दोनों घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां से लता देवी को एम्स रेफर कर दिया। एम्स में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला का उपचार चल रहा है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।