साचपास में निगम की बस पर गिरा पत्थर , करीब सात लोग घायल।

मिली सूचना के मुताबिक अभी अभी साचपास में बस पर पत्थर गिरने से करीब सात लोगो के धायल होने की जानकारी है तीन लोगों को तीसा हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है।

चंबा से किलाड़ जा रही एचआरटीसी बस साचपास और बैरागढ़ के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में करीब 30 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही तीसा से पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है।

प्रारंभिक दृष्टि से आठ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, तीन घायलों को उपचार के लिए तीसा सिविल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार दोपहर के वक्त हुआ। पुलिस आगामी जांच कर रही है।