दिल्ली में अपने किसी रिश्तेदार के यहां मातम मनाने जा रहे परिवार को खुद हादसे का शिकार होना पड़ा और एक महिला की जान चली गई। हादसे उपरांत पालमपुर का मारंडा बाजार शोक में डूब गया।
मिली जानकारी मुताबिक मारंडा का एक परिवार जिसमें करीब 9 लोग शामिल थे दिल्ली में एक रिश्तेदार के यहां हुई मौत पर मातम मनाने जा रहा था। इस दौरान हरियाणा रोडवेज कि इस बस का चंडीगढ़ कुराली के नजदीक एक अन्य बस से भिडंत हुई, जिसमें इस परिवार की एक महिला जिसका नाम और रंजू अरोड़ा ( 35) बताया गया है उसकी हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में परिवार के कुछ अन्य लोग भी घायल बताए गए हैं।
हादसे की जानकारी देते हुए यहां की पार्षद नीलम मलिक ने कहा कि परिवार प्रति वे अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हैं और भगवान परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। उल्लेखनीय है यह परिवार सब्जी व्यवसाय से जुड़ा है और मृतका का एक लड़का भी है। आज रात तक शव के मारंडा पहुंचने की उम्मीद है।