धर्मपुर की अमरी देवी पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार।

उपमण्डल धर्मपुर की अमरी देवी पत्नी अमरसिंह गांव रीयूर डाकघर एवम तहसील धर्मपुर ने अदालत के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका विवाह 35 वर्ष पूर्व अमरसिंह के साथ हिन्दू रीतिरिवाजों के अनुसार हुआ था और इस दौरान उसकी एक लडक़ी लता देवी और लड़का राकेश कुमार से पैदा हुए। पीड़िता महिला अमरी देवी का कहना है कि अब उसके पति अमरसिंह ने उसकी मर्जी के ख़िलाफ़ सधोट गांव की अन्य महिला कमला देवी के साथ दूसरा विवाह कर दिया है और उसे मंझदार में छोड़ दिया है। अमरी देवी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपित पति अमरसिंह को कानूनानुसार दण्डित करने का अनुरोध किया है। डी एस पी तिलकराज शांडिल्य ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस कानूनानुसार कार्यवाही कर रही है।