हाल ही U- 14 जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय उच्च विद्यालय शासन में
किया गया। इसमें अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे भाषण , संगीत , राग, वोकल स्वर वाद्य संगीत आदि
छात्र/छात्रा वर्ग प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में हिम अकादमी के लगभग 15 बच्चों ने भाग
लिया। इन सभी विद्यार्थियों में (छात्र वर्ग )में समूह गान में प्रथम स्थान, वोकल क्लासिकल (छात्र वर्ग) समूह
गान में प्रथम स्थान, वोकल क्लासिकल (छात्रा वर्ग ) में प्रथम स्थान, छात्रा समूह गान में द्वितीय स्थान, तथा
भाषण में कक्षा आठवीं की अन्न्याश्री ने तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके साथ ही
कक्षा आठवीं के सभ्य महाजन तथा अन्याश्री ने राग में प्रथम स्थान हासिल किया। गौरतलव यह है कि इन सभी
विद्यार्थियों का चयन रामपुर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया। विद्यालय में आज विशेष प्रार्थना
सभा का आयोजन किया गया जिसमें अकादमिक प्रधानाचार्या डॉक्टर हिमांशु शर्मा, उप प्रधानाचार्य श्री अश्विनी
कुमार कोऑर्डिनेटर श्रीमती शशि वाला तथा मनीषा मारवाह ने सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया
तथा आगामी आने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।