बिलासपुर _हिमाचल की बेटी प्रदेश की पहली महिला DGP बनी !

बिलासपुर घुमारवीं_03 जनवरी 2024, बिलासपुर की सतवंत अटवाल त्रिवेदी हिमाचल काडर की पहली महिला IPS अधिकारी है। पहली महिला DGP, शिमला के सेंट बीड्स से पढ़ी है। प्रदेश का पहली SP होने का रिकॉर्ड भी अटवाल के नाम है। उन्हें प्रतिष्ठित पुलिस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। सतवंत अटवाल ने BSF में रहते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को BSF में इंट्रोड्यूस करवाया। प्रदेश की बेटी को प्रदेश पुलिस के सर्वोच्च पद पर देखकर देवभूमि गदगद है तथा खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। प्रदेश की बेटियों को भी उनसे प्रेरणा हासिल होगी।