बिलासपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोरसिधी,कसोहल गांव में जन सभाओं को संबोधित किया।

बिलासपुर घुमारवीं:12 अप्रैल 2022 जिला बिलासपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोरसिंघी के कसोहल गांव में जन सभाओं को सम्बोधित किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केन्द्र तथा प्रदेश भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों के चलते अभूतपूर्व विकास हुआ है जिसके परिणामस्वरूप राज्य की समृद्वि तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वस्थ्य के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा आयुष्मान भारत योजना में एक करोड़ 25 लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। वहीं हिमकेयर योजना के माध्यम से तीन लाख 25 हजार लोगों को स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करवाकर पांच लाख रुपए प्रति का स्वस्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया है।

बिलासपुर के महान सपूत आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का स्थानीय कार्यकर्ताओं , महिलाओं , बुजुर्गों और युवाओं ने ग्राम पंचायत मोरसिधी में पहुंचे पर भव्य स्वागत किया।।

इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल,सदर विधायक सुभाष ठाकुर, विधायक झंडुत्ता जे आर कटवाल, सहित ग्राम पंचायत मोरसिंधी के प्रधान अमर सिंह, बूंथ अध्यक्ष सुरेश कुमार, पूर्व प्रधान मीना वशिष्ठ, वार्ड सदस्य व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।