बिलासपुर: भटोली गांव की धार्मिक आस्था संस्था के सदस्यों ने गड्डे में गिरी एक गाय की जान बचाई।

बिलासपुर घुमारवीं:28 अप्रैल 2022 ग्राम पंचायत मोरसिधी के गांव भटोली की धार्मिक आस्था संस्था के सदस्यों ने गड्डे में गिरी एक आवारा गाय को बहुत ही सूझ बुझ के साथ संस्था के सभी सदस्यों ने गाय माता को जोकि पांच फुट गहरे गड्ढे में गिर गई थी,बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।
आपको बता दें कि घास ले जा रही महिला सत्या देवी ने गाय को नीचे गड्डे में गिरा देखा तो उसकी सूचना धार्मिक आस्था संस्था के सदस्यों दी। धार्मिक आस्था संस्था के सदस्या वहां पहुंचे और गाय माता को सफलतापूर्वक गाऊ माता को गड्डे से बाहर निकाला।
समिति के सदस्यों में बलदेव शर्मा, अतुल शर्मा,सुंदर राम, इन्द्र राम,भक्त राम, ज्ञान चंद, रमेश चंद, तिलक राज, प्रथ्वी चंद,व अन्य सदस्य मौजूद रहे।