बिलासपुर: सदर विधायक सुभाषचंद्र ठाकुर ने किया पटेर में 41.5 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले उप- स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास।

बिलासपुर घुमारवीं:  16 जुलाई 2022 बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने ग्राम पंचायत पटेर में 41.5 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में 350 करोड रुपए के विभिन्न सड़कों के कार्य प्रगति पर है। 9.50 करोड़ रुपए से बनोहा से नालटी सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। कुठेरा से तलवाड़ा सड़क पर 13.50 करोड रुपए खर्च किए गए हैं।
जोल पलाखी सड़क पर 4.50 करोड़ की लागत से काम चल रहा है। टिक्कर कसौलियां सड़क पर 3.15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे जिसका दोबारा टेंडर कर 1.5 करोड रुपए खर्च कर इसे तैयार किया जाएगा।
विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने उप स्वास्थ्य केंद्र पटेर के लिए भूमि दान करने तथा क्षेत्र के लोगों के सम्मुख एक उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए रूप सिंह सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बेहतरी के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है तथा लोगों की बिजली पानी सड़क तथा शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सकारात्मकता के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं जिसमें सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने ग्राम पंचायत बेवल के महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए 3 लाख रूपये देने की घोषणा तथा सड़क के निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपए की घोषणा की। उन्होंने महिला मंदिर टिक्कर कसोलिया, रियांगली, भुंदल, लडेर तथा बेवल व बटेर महिला मंडल को सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 10-10 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने पटेर रियांगली  युवक मंडल को जिम के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री पवन ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष उर्मिला कौशल, जिला परिषद सदस्य विमला देवी, उप प्रधान अमर नाथ कौण्ड़ल, सदर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद ठाकुर, बूथ अध्यक्ष राकेश, प्रवीण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।