लंदन में जन्मदिन की पार्टी के बाद लापता गुरशमन सिंह का शव मिला।

लंदन में लापता हुए जालंधर के युवक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि 15 दिसंबर को लंदन में लापता हुए मॉडल टाउन जालंधर के युवक का शव बरामद कर लिया गया है। पिछले तीन दिनों से युवक की तलाश चल रही थी। युवक की पहचान गुरशमन सिंह भाटिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरशमन सिंह भाटिया की मौत समुद्र में डूबने से हुई है। मौत की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर है।

आपको बता दें कि जालंधर के मॉडल टाउन का रहने वाला युवक गुरशमन सिंह भाटिया पिछले 4 दिनों से लंदन में लापता था। आपको बता दें कि गुरशमन सिंह को आखिरी बार पूर्वी लंदन के कैनरी व्हार्फ में देखा गया था। गुरशमन सिंह पिछले साल दिसंबर में लंदन गए थे। वह लॉफबरो यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी मौत समुद्र में डूबने से हुई है।

युवक की मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। परिवार ने कहा- शव भारत लाया जाएगा, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार वालों ने बताया कि 15 दिसंबर को गुरशमन का जन्मदिन था और उन्होंने कैनरी व्हार्फ़ पर एक पार्टी रखी थी।

इसके बाद उन्होंने अपने परिवार से बात नहीं की। लंदन में उनके दोस्त भी उन्हें ढूंढते रहे। पिता हरप्रीत सिंह ने विदेश मंत्रालय को भी अपने बेटे के लापता होने की जानकारी दी थी और उसे ढूंढने में मदद मांगी थी।