हिमाचल में करीब 48 घंटे के दौरान मौसम के मिजाज ने कहर बरपाया है। ओलावृष्टि, अंधड़ व आसमानी बिजली ने आम जनजीवन पर खासा असर डाला है। सिरमौर में रविवार को आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, दूसरे की हालत गंभीर है।
वही घटनाक्रम में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की सेमी डीलक्स बस सेवा तूफान से गिर रहे पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल गई। ये तो निगम के चालक की होशियारी थी कि उसने हाईवे पर तेज तूफान की वजह से गिर रहे पेड़ को देख लिया। समय रहते ही बस की दिशा को बदल दिया। ये बस पालमपुर से दिल्ली जा रही थी।
आपको बता दें कि पालमपुर-चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर भैरा के नजदीक बीती रात 11 बजे के आसपास का है। जानकारों के मुताबिक चालक को पेड़ गिरने का अंदेशा हो गया था। तुरंत ही उसने बस को दूसरी दिशा में मोड़ दिया। इस कारण पेड़ बस पर गिरने की बजाय हाईवे पर गिरा। जानकारी के मुताबिक बस में करीब 45 यात्री सवार थे।इस मंजर को देखकर हरेक व्यक्ति सहम गया था। हादसे में बस को नुकसान पहुंचा है, लेकिन यात्रियों को खरोंच तक नहीं आई।