HomeऑटोDiljit Dosanjh ने रचा इतिहास, बिलबोर्ड कनाडा मैगजीन के कवर पर बनने...

Diljit Dosanjh ने रचा इतिहास, बिलबोर्ड कनाडा मैगजीन के कवर पर बनने वाले पहले भारतीय कलाकार बने!

Diljit Dosanjh ने रचा इतिहास, बिलबोर्ड कनाडा मैगजीन के कवर पर बनने वाले पहले भारतीय कलाकार बने!

प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने एक और उपलब्धि हासिल की है। वे बिलबोर्ड कनाडा मैगजीन के कवर पर आने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं। यह सम्मान उनके Dil-Luminati कॉन्सर्ट के सफलतापूर्व दौरे के बाद मिला है।

दिलजीत दोसांझ का यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिलबोर्ड कनाडा मैगजीन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें दिलजीत दोसांझ को इसके स्पेशल एडिशन के कवर पर नजर आये।

इस उपलब्धि पर दिलजीत दोसांझ के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। दिलजीत दोसांझ के चाहने वाले न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी हैं। उनका दिल-लुमिनाटी टूर विदेश के बाद अब भारत के कई शहरों में होना है, जिसके टिकट को लेकर काफी उत्साह है।

दिलजीत दोसांझ गायक के साथ-साथ अभिनेता भी हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड की कई मूवीज में भी काम किया है, जिनमें उड़ता पंजाब, अमर सिंह चमकीला और गुड न्यूज शामिल हैं। वह जल्द ही बॉर्डर 2 में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ सनी देओल और वरुण धवन होंगे। Read More Artical

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!