हमीरपुर के नादौन में नशा तस्कर गिफ्तार।

हमीरपुर के नादौन में गांव बुढाणा में पुलिस ने छापा मार कर अफीम के पौधे, डोडे और ड्रग मनी पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने SHO योगराज चंदेल के नेतृत्व में बुढाणा गांव के संजीव कुमार उर्फ जहाजी पुत्र हरि चंद के घर छापामारी की।

छापामारी के दौरान पुलिस ने उसके मकान के आगे और पीछे बनी क्यारियों में अफीम के करीब 350 पौधे लगे देखे। इसके अलावा जब घर की तलाशी ली गई तो अफीम के 625 डोडे भी पकड़े। इसके अलावा आरोपी के घर से 1 लाख 23 हजार रुपए नकद कैश भी बरामद किया।पुलिस ने इस आरोप में संजीव कुमार जहाजी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अफीम के पौधों को भी नष्ट कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए SHO योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने बुढाणा गांव के संजीव कुमार के घर छापामारी की। इस दौरान अफीम के करीब 350 पौधे क्यारियों में लगे मिले।

मकान की तलाशी ली तो उसके घर से 625 डोडे अफीम के तथा 1 लाख 23 हजार कैश बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।