चार राज्यों में भाजपा की जीत से उत्साहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे।

चार राज्यों में भाजपा की जीत से उत्साहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुजानपुर के मुख्य बाजार में पटाखे फोड़े। सुजानपुर भाजपा कार्यकर्ताओं जगन कटोच, अशोक मेहरा, दिनेश डोगरा ,नितिन कुमार ,आशीष महाजन आदि ने भाजपा के पक्ष में नारे लगाए तथा जमकर पटाखे फोड़े।

उक्त सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा को यह जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव जो कि हिमाचल में होने जा रहे हैं मेँ भी भाजपा जीत हासिल करेगी।