भारतीय खाद्य निगम ने मनाया अन्न उत्सव।

हमीरपुर 22 अप्रैल। भारतीय खाद्य निगम के समस्त कार्यालयों व आगारों में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत अन्न उत्सव मनाया जा रहा है। विभिन्न स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों के दौरान मंडल कार्यालय मंडी के अंतर्गत खाद्य भंडार हमीरपुर में भी वीरवार को यह उत्सव सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें निगम के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि हमीरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास जी ने उक्त कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही जिला सिविल सप्लाई के अन्य अधिकारी गण भी मौजूद रहे।
इस दौरान प्रबंधक जगदीश कुमार ने निगम के द्वारा कोरोना काल में जन कल्याण से संबन्धित कार्यों का विवरण भी साझा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत किए गए कल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। आयोजन के दौरान भारतीय खाद्य निगम का राष्ट्र के प्रति योगदान से संबंधित वीडियो भी दिखाया गया। इस अवसर पर मुख्य अथिति मनोज मिन्हास जी ने भारतीय खाद्य निगम के द्वारा किए जा रहे जन वितरण कार्यों की सराहना की।