पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगराज का ब्रेन स्ट्रोक से निधन। चंडीगढ़ के पीजीआई में तोड़ा दम।

टिहरा (मण्डी) – सरकाघाट ब्लॉक कांग्रेस के 50 वर्षीय पूर्व अध्यक्ष योगराज ठाकुर का चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। योगराज ठाकुर को दो दिन पूर्व ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और उनके स्वजनों डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई में ले गए थे तथा वहां उनका सफल ऑपरेशन भी हो गया था लेकिन जब उनकी हालत सामान्य हो गई तो डॉक्टरों ने जीवन रक्षक उपकरणों को हटाकर उन्हें सामान्य वार्ड में लेजाने की कोशिश की तो उनके शरीर के सभी अंगों ने एक साथ काम करना बंद कर दिया और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।योगराज ठाकुर गत 10 वर्षों तक ब्लॉक अध्यक्ष रहे थे और बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे।उनके आकस्मिक निधन पर पूर्व मंत्री रँगीलाराम राव,गत विधानसभा चुनावों में रहे पार्टी प्रत्याशी पवन ठाकुर, युवा कांग्रेस के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन वर्मा,उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, ब्लॉक युंका अध्यक्ष अखिल गुप्ता, अनिल शर्मा, स्थायी सचिव पंडित ब्रह्मदास, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुलेरिया, कांग्रेस अनुसूचित जाति के ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन कौंडल सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।