नहीं रहे पूर्व राज्यमंत्री रूप सिंह, पैतृक गांव नौहराधार में ली अंतिम सांस, नम आंखों से विदाई

हिमाचल प्रदेश के पूर्व पंचायती राज मंत्री रूप सिंह का रविवार को निधन हो गया। उनके पैतृक गांव नौहराधार में अनका अंतिर संस्कार किया गया। उनके निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई है।

डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने कहा कि, पूर्व राज्य मंत्री के अंतिम संस्कार में पुलिस चौकी नौहराधार से कुछ जवान भी गए थे। उनके निधन के शोकस्वरूप नौहराधार में बाजार बंद रहा। पूर्व मंत्री के निधन पर जिला सिरमौर व प्रदेश के कई भाजपा, कांग्रेस नेताओं और विभिन्न संगठनों ने शोक प्रकट व्यक्त किया है। उनके अंतिम संस्कार में प्रशासन की और से तहसीलदार नौहराधार मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री रूप सिंह का जन्म 1927 में हुआ था। 1977 से जनता दल से चुनाव लड़ा था और तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार के मंत्रिमंडल में जगह पाई थी। लेकिन रूप सिंह के उस दौरान कांग्रेस में शामिल होने से शांता सरकार गिर गई थी और तब जन प्रतिनिधियों के दल बदलने संबंधी कानून नहीं था।

हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत परमार का विधानसभा क्षेत्र रहे रेणुकाजी अथवा उपमंडल संगड़ाह से संबंध रखने वाले वह आखरी मंत्री थे और तब से रेणुकाजी का कोई विधायक मंत्री नहीं बन सका। जानकारी के अनुसार तत्तकालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने रूप सिंह को राज्य मंत्री के अलावा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन का पद भी दिया था।