रोहतक से लगातार युवतियां हो रही गायब, दो फिर हुई लापता, मामले दर्ज।

रोहतक में बालिग होने के बाद लगातार ऐसे मामले मामले सामने आ रहे हैं जिसमें युवतिया और महिलाएं गायब हो रही हैं। पिछले एक महीने में करीब 20 महिलाये और युवतियों के गायब होने के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ मामलों में तो महिलाएं अपने छोटे बच्चे के साथ गायब हैं। अब फिर रोहतक के अलग अलग क्षेत्र से दो युवतियों के लापता होने का मामला है। दोनों युवतियों की उम्र करीब 19 और 22 वर्ष थी। एक एग्जाम देने के दौरान तो दूसरी दिनदहाड़े घर से गायब हुई हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

पहला मामला रोहतक शहर का है। जहां पर अपने पिता के साथ परीक्षा देने गई 12वीं की छात्रा लापता हो गई। एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसके पास चार बच्चे हैं। जिनमें से दो लड़के व दो लड़कियां हैं। उसकी एक लड़की 12वीं कक्षा में रोहतक के ही सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती है। उसकी परीक्षाएं चल रही थीं इसलिए वह शहर के ही एक स्कूल में 22 मार्च को परीक्षा दिलाने के लिए स्कूल में लेकर आया हुआ था। इसी दौरान उसकी बेटी अपनी सहेलियों के साथ पार्क में घूम रही थी। कुछ देर बाद देखा तो उसकी बेटी दिखाई नहीं दी। उसने अपने स्तर पर अपनी बेटी को तलाश किया, लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी।

वहीँ दूसरे मामले में रोहतक के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चार बच्चे हैं। एक बेटा व तीन बेटियां। उसकी बीच वाली बेटी की उम्र करीब 22 वर्ष है। जो घर से बिना बताए अचानक लापता हो गई। वह अपना फोन भी घर पर ही छोड़कर गई। उसकी तलाश के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी।