गृह क्षेत्र पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

नादौन 10 अप्रैल। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को अपने गृह क्षेत्र नादौन के दौरे पर पहुंचे। हेलीकॉप्टर के माध्यम से गौना के मैदान में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री सेरा के विश्राम गृह पहुंचे जहां उन्होंने क्षेत्र के कई प्रतिनिधिमंडलों और अन्य लोगों से भेंट की। विश्राम गृह में देर शाम तक मुख्यमंत्री आम लोगों से मिलते रहे।
इस दौरान बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, डीसी हेमराज बैरवा, एसपी डॉ. आकृति शर्मा, नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथी चंद, पार्टी के अन्य पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री मंगलवार को भी सेरा के विश्राम गृह में आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे।