पदम श्री संत बाबा इकबाल सिंह बड़ू साहिब स्मृति में महान गुरमति समागम गुरुद्वारा बड़ू साहिब में आयोजित तीन दिनो तक चला समागम

Description of image Description of image

पदम श्री संत बाबा इकबाल सिंह बड़ू साहिब स्मृति में महान गुरमति समागम गुरुद्वारा बड़ू साहिब में आयोजित तीन दिनो तक चला समागम

20वीं सदी के महान तपस्वी, राजयोगी, पूर्ण ब्रह्मज्ञानी, विद्या दानी संत बाबा अतर सिंह मस्तुआना साहिब वालों के तथा गुरमुख प्यारे संत तेजा सिंह के सेवक, कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब के पूर्व प्रधान, सचखंड वासी, पद्म श्री, विद्या मार्तंड, श्रोमणि पंथ रत्न संत बाबा इकबाल सिंह बड़ू साहिब वालों की पावन स्मृति को समर्पित तीसरा वार्षिक महान गुरमति समागम तपोभूमि गुरुद्वारा बड़ू साहिब में आयोजित किया गया।
इस महान समागम में संत बाबा इकबाल सिंह बड़ू साहिब वालों की मधुर और पावन स्मृति में 2300 श्री अखंड पाठ साहिब के भोग अत्यंत श्रद्धा और सत्कार के साथ डाले गए। इस दिव्य गुरमति समागम में पंथ-प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
समागम के अवसर पर अकाल अकैडमी बड़ू साहिब के विद्यार्थी, अकाल गुरमति संगीत विद्यालय के विद्यार्थी, अनाहद बाणी तंती साज जत्था (इटरनल यूनिवर्सिटी), संत बाबा जगतार सिंह जी कान्हगढ़ वाले और भाई सरबजीत सिंह जी लुधियाना वालों ने हाजिरी भरी।
कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब के प्रधान डॉ. दविंदर सिंह ने संगत के साथ गुरमति उपदेश साझा किए और उन्होंने कहा कि यह समागम विशेष रूप से सर्व-धर्म सामंजस्य को समर्पित रहा, जिसमें विभिन्न धर्मों के संत महापुरुषों ने संगत को दर्शन दिए और अपने उपदेशों से आनंदित किया। डॉ. दविंदर सिंह और उप-प्रधान भाई जगजीत सिंह ने समागम में पहुंचे सिंह साहिबान, कीर्तनियों, कथावाचकों और देश-विदेश से आई संगत का हृदय से आभार व्यक्त किया।