भाजपा की प्रचंड जीत पर नरेंद्र ठाकुर ने दी बधाई

ब्यूरो प्रमुख हमीरपुर (विवेक शर्मा) भाजपा को जनता का आशीर्वाद, सपा-कांग्रेस को वनवास हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति श्रद्धा, विश्वास और डबल इंजन सरकार को जनता का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारा और विकास के मुद्दे पर प्रचंड बहुमत हासिल किया। अब स्पष्ट है कि तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी।

उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रवाद की जीत का गौरवशाली दिन है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा आज देश में चहुंओर राष्ट्रवाद और विकास की पताका फहरा रही है।  सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूलमंत्र को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की चार राज्यों में महाविजय हुई है। यह प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत है।

नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का समर्थन किया है। जनता ने डबल इंजन सरकार में विश्वास जताया है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा विकास और जनकल्याण के मुद्दे पर फिर से सत्ता में आयेगी।