Homeहिमाचलहिमाचल : सेब के दाम में भारी गिरावट, अडानी कंपनी ने 15...

हिमाचल : सेब के दाम में भारी गिरावट, अडानी कंपनी ने 15 रुपये किलो तक घटाए दाम

हिमाचल : सेब के दाम में भारी गिरावट, अडानी कंपनी ने 15 रुपये किलो तक घटाए दाम

हिमाचल प्रदेश में सेब की खरीद शुरू हो गई है, लेकिन इस बार सेब के दाम में भारी गिरावट आई है। अडानी एग्रो फ्रेश लिमिटेड कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले सेब के दाम 15 रुपये किलो तक घटा दिए हैं। पिछले साल कंपनी ने सेब के दाम 95 रुपये किलो तय किए थे, लेकिन इस बार टॉप क्वालिटी सेब के लिए कंपनी महज 80 रुपये किलो दे रही है।

इससे प्रदेश के बागवानों में रोष है। मंडियों में बढ़िया किस्म के सेब का औसत रेट 120 से 140 रुपये किलो चल रहा है। अडानी कंपनी ने इस साल सेब खरीद करीब 15 दिन देरी से शुरू की है।

सेब उत्पादक संघ ने कंपनी की इस नीति की कड़ी निंदा की है। संघ के प्रदेश संयोजक सोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि निजी कंपनियां बागवानों के शोषण पर उतारू हो गई हैं। सोमवार को ठियोग में बैठक कर इन कंपनियों की मनमानी के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी। Read More

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!