मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद अब कांग्रेस अपनी घोषणाओं को पूरा करने की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार पांच साल तक चलेगी, जिसमें परिंदा भी चोंच नही मार सकेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दस दिन के अंदर या पहली कैबिनेट में OPS देने का फैसला लिया है। दस दिन के भीतर कैबिनेट बना ली जाएगी । यदि कैबिनेट विस्तार में कोई देरी होती है तो मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी OPS बहाली का फैसला ले सकते हैं। आला कमान ने वायदो को पूरा करने के लिए कह दिया है। वायदो को लेकर अग्निहोत्री ने कहा कि “इब्तिदा-ए-इश्क़ है रोता है क्या, आगे-आगे देखिए होता है क्या?”
उधर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक गरीब परिवार का व्यक्ति भी मुख्यमंत्री बनेगा, यह उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि ऐसा होगा।