बिलासपुर घुमारवीं-11 अक्टूबर,आज 11 अक्टूबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस वर्ष यानि 2022 में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर, 2022, मंगलवार को मनाया गया। जिला बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों में बालिका दिवस बड़े हषोल्लास से मनाया गया।
इस दिन घर-घर, समाज और देश में बालिका के महत्व को दर्शाया जाता है। इसके साथ यह संदेश पहुँचाया जाता है कि बालिकाओं की क्षमता को देखकर उसके अनुसार अवसर मुहैया कराया जाय। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के पीछे उद्देश्य है कि दुनिया भर की बालिकाओं की आवाज सशक्त बनाना है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की पहल गैर-सरकारी संगठन ‘प्लान इंटरनेशनल’ प्रोजेक्ट के रूप में की गई। क्योंकि इस संगठन ने “क्योंकि मैं एक लड़की हूँ” नामक अभियान चलाया है। इसके बाद इस योजना को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कनाडा सरकार ने इस अभियान को शुरु किया। आखिरकार संयुक्त राष्ट्र ने 19 दिसंबर, 2011 को इस प्रस्ताव को पारित किया और इसके लिए 11 अक्टूबर का दिन चुना। इस प्रकार पहला अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर, 2012 को मनाया गया और उस समय इसका थीम था ‘बाल विवाह को समाप्त करना’।