कुल्लू ब्रेकिंग – हाथीथान में झाड़ियों में मिला भ्रूण, झारखंड की महिला गिरफ्तार

मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर भुंतर में पुलिस ने झाड़ियों से एक भ्रूण बरामद किया है। जिस पर भुंतर थाना में मामला दर्ज कर एक प्रवासी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि हाथीथान के पास झाड़ियों के बीच एक भ्रूण फैंका हुआ है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस दौरान मामले की जांच करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह भ्रूण(अनमैच्योर) मेल बच्चे का था। लिहाजा पुलिस ने इस मामले में झारखंड के गुमला जिला, विशुनपुर तहसील की 26 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जो यहां मजदूरी का काम करती थी।

पुलिस ने इस घटना को लेकर उक्त महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।