कुल्लू – मनाली के सेरीनाला में आई बाढ़, पुलिया बही।

मनाली के सेरीनाला में बाढ़ आ गई है, जिससे काफी नुकसान होने की जानकारी है। नाले में बाढ़ आने के कारण सोलग गांव को जोड़ने वाली अस्थाई पुलिया बह गई, जिससे गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है। नाले में मलबा और जलस्तर बढ़ गया है।

इधर, व्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण विशिष्ट के पास एक मकान और एक शेड को भी क्षति पहुंची है। जिसमें मकान और शैड के मालिक दो भाइयों को नुकसान होने की जानकारी है।

जानकारी के अनुसार व्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण विशिष्ट के पास नदी के किनारे माया राम और श्याम लाल पुत्र टिंकू निवासी विशिष्ट के एक मकान और एक चादर नुमां शेड को क्षति पहुंची है।

सेरी नाला में बाढ़ आने और व्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है।