सुजानपुर को 17 सेक्टर बनाने वाले विधायक धूमल से ले सीख की विकास कैसे करवाऐ जाते है – महिला मोर्चा।

महिला मोर्चा सुजानपुर मंडल अध्यक्ष अर्चना चौहान ,महामंत्री अंजू चंदेल, मोनिका चौधरी, उपाध्यक्ष शर्मिला राणा, पूर्व प्रधान ज्योति, लता राणा, पूनम डोगरा , पूनम, सीमा, किरण आदि पदाधिकारियों ने कहां की चुनावों के समय सुजानपुर को 17 सेक्टर बनाने वाले झूठ की राजनीति करने वाले व टैंट दरिया बाटने से विकास नहीं होते हैं सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से सीख ले कि धरातल पर काम कैसे होते हैं राष्ट्रीय होली मेले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कहने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुजानपुर में जल शक्ति विभाग का डिवीजन खोलने की घोषणा की थी।

इसके साथ-साथ उन्होंने सुजानपुर में विद्युत विभाग का डिवीजन खोलने को भी मंजूरी दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल कि दोनों मांगों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने होली मेला स्थल से मंजूर करते हुए सुजानपुर को दो डिवीजन देने की सौगात प्रदान की थी। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित दो डिवीजन सुजानपुर में खोले जाएंगे। अपनी घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को राजधानी शिमला में आयोजित प्रदेश कैबिनेट बैठक में जल शक्ति डिवीजन को सुजानपुर में खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है।