HomeUncategorizedमहामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी एक बार फिर पुलिसिया दमन के शिकार...

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी एक बार फिर पुलिसिया दमन के शिकार बने।

ए सी पी रवि प्रकाश सिंह ने शिवशक्ति धाम डासना को छावनी बना कर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी को हिन्दू महासभा के अधिवेशन में जाने से रोका और ना मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी*
शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज को आज फिर पुलिस की गुंडा ताकत के समक्ष दयनीय समर्पण करना पड़ा।आज महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज को दिल्ली स्थित बिड़ला मन्दिर में चल रहे अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा आयोजित हिन्दू सम्मेलन को सम्बोधित करने जाना था जहाँ उन्हें हिन्दू राष्ट्र के विषय मे अपने विचार रखने के लिये मुख्य वक्ता के रूप में बुलाया गया था।महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी ने इसकी सूचना एक हफ्ते पहले ही पुलिस को दे दी थी।आज से पहले इस पर कोई भी आपत्ति पुलिस और प्रशासन के द्वारा नहीं कि गयी थी परंतु आज सुबह से ही दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग और थाना संसद भवन के अधिकारियों की एक टीम ने मन्दिर में डेरा डाल दिया और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी को दिल्ली जाने से रोकने के लिये गाज़ियाबाद पुलिस के साथ मिलकर अपनी गुंडा ताकत का खुल कर प्रदर्शन किया।
सुबह सर्वप्रथम क्षेत्रीय ए सी पी रवि प्रकाश सिंह ने आकर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी को दिल्ली जाने का कार्यक्रम रद्द करने को कहा जिसे महामंडलेश्वर जी ने बड़ी विनम्रता के साथ मना कर दिया जिससे ए सी पी साब नाराज होकर चले गए और उन्होंने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर वेब सिटी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार कुशवाहा को महामंडलेश्वर जी को हर सम्भव तरीके से रोकने का आदेश दिया।ए सी पी के आदेश के बाद थानाध्यक्ष ने अपनी भाषा मे महामंडलेश्वर जी और अन्य सन्तो को समझाया और मन्दिर में ही नजरबंद कर दिया।
पुलिस की गुंडा ताकत के समक्ष बेबस और हताश महामंडलेश्वर जी ने इसे अपने और हिन्दू समाज के लोकतांत्रिक अधिकारो का हनन बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!