मंडी – बुरे वक्त में एक बार फिर से सहारा बनीं मसौली पंचायत प्रधान।

ग्राम पंचायत मसौली की प्रधान अंजना शर्मा एक बार फिर से पंचायत के वार्ड नंबर 3 पहलुन के अमर सिंह पुत्र खिखू राम के लिए उनके बुरे वक्त में सहारा बनकर सामने आई। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मसौली के वार्ड नंबर 3 पहलून के निवासी अमर सिंह पुत्र खिखु राम के घर की छत पिछले कल हुए तूफान के कारण उड़ गई।

अमर सिंह के सूचित किए जाने पर उनके मकान का ग्राम पंचायत मसोली प्रधान अंजना शर्मा ने दौरा किया व उनके घर की छत का जायजा लिया। प्रधान अंजना शर्मा ने विभाग को इस बारे जानकारी दी। जिसके उपरांत हल्का पटवारी द्वारा भी घर का मौका किया। अंजना शर्मा ने बताया कि अमर सिंह को फौरी राहत के रूप में त्रिपाल भी मुहैया करवाई। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि अमर सिंह को सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता जल्द से जल्द प्रदान करवाई जाए।