विधायक राजेंद्र राणा को लगा एक और झटका।

सुजानपुर कांग्रेस एवं विधायक राजेंद्र राणा को एक और झटका लगा है , कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व पंचायत प्रतिनिधि अपनी पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को ग्राम पंचायत री के पूर्व प्रधान अशोक कुमार एवम ग्राम पंचायत बनाल के पूर्व उप प्रधान अमर सिंह ठाकुर खयाह से सेवानिवृत्त मनीष कुमार समीरपुर में पहुंचकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। दोनों पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी मर्जी से भारतीय जनता पार्टी का पटका अपने गले में डाला और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सामने विधिवत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए शामिल हुए दोनों पंचायत प्रतिनिधियों का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में आने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं सुजानपुर भाजपा परिवार ने स्वागत किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार में आपको पूरा मान सम्मान मिलेगा। आने वाला समय विधानसभा चुनावों का है ऐसे में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं। विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। शामिल हुए दोनों पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि वह अपनी स्वेच्छा से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं सुजानपुर कांग्रेस अब वह कांग्रेस नहीं है। जो किसी समय होती थी। वर्तमान में केवल अपनी डफली अपना राग बजाने वाली पार्टी सुजानपुर कांग्रेश बन गई है।

मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने सुजानपुर कांग्रेस एवं विधायक राजेंद्र राणा पर चुटकी लेते हुए कहा कि आए दिन कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन पदाधिकारी राजेंद्र राणा का त्याग करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की लोकप्रियता एवं उनकी कार्यप्रणाली को देखते हुए ऐसा हुआ है। विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं जनता अब जान चुकी है कि कौन झूठ बोलता है और कौन धरातल पर काम करवाता है। अब लोगों को विधायक की कथनी और करनी का अंतर मालूम पड़ गया है। इसलिए आए दिन कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी एवं राजेंद्र राणा का त्याग करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।