हिम अकादमी में विभिन्न विषयों में मॉडल प्रदर्शनी।

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर में 31 अगस्त को साइंस, ए.टी.एल. और कंप्यूटर साइंस विषयों में मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना तथा इनकी बारीकियों को समझना है। विद्यार्थियों ने अलग-अलग तरह के मॉडल बनाए और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय में चल रहे साइबर कल्याण माह का समापन 31 अगस्त को किया गया। माह के दौरान बच्चों ने साइबर सेवा की उत्तर पुस्तिका बनाई और
यह प्रतिज्ञा ली कि हम इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का सही प्रयोग करेंगे। साइबर कल्याण माह में विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के इस्तेमाल के प्रति विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। प्रदर्शनी में विद्यालय के चेयरमैन आरसी लखनपाल जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। साथ ही विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नैना लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्या डॉक्टर हिमांशु शर्मा, उपप्रधानाचार्य अश्विनी कुमार, समन्वयिका श्रीमती शशि वाला, श्रीमती कंचन लखनपाल, श्रीमती मनीषा मारवा भी शामिल रहे। उन्होंने
विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों की जानकारी प्राप्त की, कि किस तरह से बच्चों ने वह मॉडल तैयार किया तथा बच्चों ने अपना अनुभव उनसे साँझा किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने साइंस, ए.टी.एल., कंप्यूटर अध्यापकों को भी बहुत-बहुत बधाई दी और बच्चों को उनके आने वाले भविष्य के लिए आधुनिक तरीके से नए-नए मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया।