Homeहिमाचलहिमाचल में मानसून की तबाही, 65 लोगों की मौत, 1363 करोड़ का...

हिमाचल में मानसून की तबाही, 65 लोगों की मौत, 1363 करोड़ का नुकसान

हिमाचल में मानसून की तबाही, 65 लोगों की मौत, 1363 करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में इस साल का मानसून बहुत ही विनाशकारी रहा। राज्य में 27 जून से 2 अक्टूबर तक मानसून सक्रिय रहा, जिसमें 600.9 मिमी वर्षा हुई। इस दौरान बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में 65 लोगों की जान चली गई, जिनमें 33 अभी भी लापता हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन के निदेशक डीसी राणा के अनुसार, मानसून के दौरान राज्य को लगभग 1363 करोड़ की वित्तीय हानि हुई। सबसे अधिक नुकसान कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में हुआ। पिछले साल भी इन जिलों में भारी वर्षा और बाढ़ से बड़े पैमाने पर तबाही हुई थी।

मानसून के दौरान हुई घटनाएं:

– बादल फटने की 54 घटनाएं
– भूस्खलन की 47 घटनाएं
– 65 लोगों की मौत
– 33 लोग अभी भी लापता
– लगभग 1363 करोड़ की वित्तीय हानि  Read More Artical

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!