Homeहिमाचलहिमाचल में कमजोर पड़ा मॉनसून, भारी वर्षा से राहत, लेकिन 62 सड़कें...

हिमाचल में कमजोर पड़ा मॉनसून, भारी वर्षा से राहत, लेकिन 62 सड़कें बंद

हिमाचल में कमजोर पड़ा मॉनसून, भारी वर्षा से राहत, लेकिन 62 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में सितंबर में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, लेकिन आगामी दिनों में मॉनसून की सक्रियता कम होने से भारी वर्षा से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 15 सितंबर तक हल्की वर्षा की संभावना जताई है, लेकिन कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गई है।

राजधानी शिमला सहित अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह से धूप खिली हुई है। रविवार शाम से सोमवार सुबह तक कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई है। सोलन जिला के कसौली में सबसे ज्यादा 25 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

इस बार मॉनसून की सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश हुई है। अक्टूबर के पहले हफ्ते तक मानसून के विदा होने की उम्मीद है। लेकिन अभी भी 62 सड़कें भारी वर्षा से अवरुद्ध हैं। शिमला जिला में सबसे ज्यादा 30 सड़कें बंद हैं।

मॉनसून सीजन में 289 लोगों की जान गई और 30 लापता हुए। बादल फटने, बाढ़ आने और भूस्खलन से जान-माल का भारी नुकसान हुआ Read More

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!