दिल्ली से कुल्लू वॉल्वो बस में बैठा नाइजीरियन कोकीन के साथ गिरफ्तार।

जिला पुलिस ने नाइजीरियन मूल के एक व्यक्ति को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान बजौरा चेकपोस्ट पर वॉल्वो बस में बैठे नाइजीरियन मूल के नागरिक की तलाशी ली। तलाशी लेने पर व्यक्ति से 1.88 ग्राम कोकीन बरामद हुई है।

आरोपी की पहचान डेविड, निवासी 17-2 स्ट्रीट लागोस, नाइजीरिया जो वर्तमान में द्वारका दिल्ली में रह रहा है के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार उक्त विदेशी नागरिक से कोकीन बरामद हुई है। आरोपी विदेशी नागरिक वॉल्वो बस में दिल्ली से कुल्लू की ओर आ रहा था। पुलिस ने विदेशी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।