राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।

Description of image Description of image

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने इस दौरान कहा कि बापू के आदर्श व उनकी विचारधारा के साथ  सबको आगे चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है इसलिए यह देश कभी भी उन्हें भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को अपना मुख्य पथ माना और आज दिन तक कांग्रेस उसी पथ का अनुसरण कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए सभी को एकजुटता के साथ आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि बापू को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सदैब उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए आगे बढे।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने महात्मा गांधी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र सदैब बापू का ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज देश मे उनके विचारों व आदर्शों को आगे बढ़ाने की बहुत जरूरत है,क्योंकि कही न कहीं आज हम सत्य व अहिंसा के पथ से भटकते जा रहें है। उन्होंने कहा कि ग़ांधी की विचारधारा ही कांग्रेस है और हमें इसे ओर मजबूत करना है।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद  कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा व उनके आदर्शों को युवाओं में प्रचार प्रसार करने की बहुत जरूरत है  जिससे देश का भविष्य सुरक्षित हो सकें।
पार्टी मुख्यालय में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने वालो में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर,शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा,शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल,प्रदेश उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता अनूप रत्न,अतिरिक्त महाधिवक्ता सुशांत कपरेट,प्रणय प्रताप,शिमला नगर निगम के पार्षद किरन शर्मा,मोनिका भारद्वाज, शिनम कटारिया, राजकुमार शर्मा,सहकारी बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष छतर सिंह,पूर्व विधायक चिरंजीव लाल,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विनीता वर्मा, प्रभा वर्मा  के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पूर्व पदाधिकारी विनीत गौतम, आनंद कौशल, राजेश शर्मा,  वेद प्रकाश ठाकुर, राजेश वर्मा,एस के सहगल,एस एस जोगटा, चंद्र शेखर शर्मा, राम कृष्ण शनदिल, मस्तराम शर्मा, चेत राम कश्यप, नरेश कुमार, गोपाल  सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं वीरेंद्र जसवाल,बलदेब ठाकुर विट्टू,विनय कुमार,तुषार सिंह स्तान, योगेश ठाकुर,रुद्रांश,बंश,सागर क्लान्टा, सतपाल,वेद प्रकाश, शुभम वर्मा,जीतराम पवांर,राधा मेहता,लोकेश्वरी देवी,उमा मुदलियार, बबली सल्होत्रा, कृष्णा जरयाल, सत्या वर्मा सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं  ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके सम्मान में दो मिनट का मोन रखा गया व ग़ांधी भजन भी गाया गया।