पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ : कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह

हिमाचल‌‌ प्रदेश में एक बार फ़िर पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक का मामला सामने आया है। इस पर अब कांगड़ा में एफआईआर भी दर्ज़ हो चुकी है और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर लिया गया है। इतना ही नहीं पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसी बीच कांग्रेस को बैठे बिठाए बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है। कांग्रेस पार्टी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले पर हमलावर नज़र आ रही है।

वही कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि जय राम सरकार अपने कार्यकाल में युवाओं को रोजगार देने में विफ़ल रही है। जो भर्तियां निकाली गई वह अधर में लटकी हुई है। पुलिस भर्ती में नौकरी की आस लगाए बैठे युवाओं को पेपर लीक से निराशा हाथ लगी है। ये युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से करवाना सरकार की जिम्मेदारी बनती है। 1 लाख 87 हज़ार से ज़्यादा युवाओं से 300-300 रुपये फ़ीस वसूली गई, लेकिन अब पेपर का लीक होना दुःखद है।