भाजपा की हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के माध्यम से राजनीति के साथ-साथ हल्के किस्म की दुकानदारी- राजेंदर जार।

जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष राजेंद्र जार ने आज यहां हमीरपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में भाजपा और मोदी सरकार पर “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के माध्यम से राजनीति के साथ-साथ हल्के किस्म की दुकानदारी करने का आरोप लगाया है। भाजपा की जानी जाने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आजादी के बाद 5 दशकों से अधिक समय तक अपने परिसरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नहीं फहराया वही लोग अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए इस कार्यक्रम को चला रहे हैं। जिलाध्यक्ष के अनुसार आजादी की लड़ाई में आर.एस.एस की बड़ी नाकार आत्मक भूमिका रही है। अब वह देशभक्त होने का बड़ा ढोंग कर रही है। हर भारतवासी पिछले 75 वर्षों से तिरंगा को पूरे हृदय से सम्मान देता रहा है कांग्रेस समझती है कि इस दिखावे की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं थी। इस समय देश का आम जन इस भाजपा सरकार की जिन जनविरोधी नीतियों महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,अग्नीपथ योजना व जो उनकी आर्थिकी से ताल्लुक रखती है मोदी सरकार पूरी तरह खामोश और निष्क्रिय है।
राजेंद्र जार ने कहा कि अगर मोदी सरकार इस कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह गंभीर है तो उसे हर देश वासी को तिरंगा झंडा मुफ्त उपलब्ध करवाना चाहिए था जो नहीं किया गया। सरकारी एजेंसियों द्वारा हर तिरंगे के खरीद के लिए ₹25 चुकाना पड़ रहे हैं। गरीब विद्यार्थियों को भी झंडे की खरीद के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह तो एक तरह से अंग्रेजों की तरह जजिया वसूला जा रहा है। इस सरकारी खरीदोफरोक्त के प्रकरण में जो जिला की ग्राम पंचायतों को झंडों का आवंटन किया जा रहा है उनकी गुणवत्ता पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लग रहा है। गुणवत्ता के हिसाब से इस तरह के झंडे दिल्ली के सदर बाजार में मात्र ₹10 में प्रति झंडा से भी कम कीमत पर उपलब्ध है। डाकखाना व अन्य सरकारी विभागों से दिए जाने वाले झंडों की तुलनात्मक कुछ बेहतर है। इस तिरंगा प्रकरण में कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की बू आ रही है। स्मरण रहे कि मोदी सरकार ने झंडे की सप्लाई के लिए गुजरात की एक चहेती फर्म से ठेका कर रखा है। वर्तमान मोदी सरकार आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों द्वारा अर्जित बहुमूल्य संपत्तियों का अपने पूंजीपतियों के हाथों कौड़ियों के दाम में बेच रही है देश को तबाही की ओर ले जा रही है राष्ट्रीय ध्वज के नाम पर भी राजनीति, व्यापार और प्रचार करने से गुरेज नहीं कर रही है।
राजेंद्र जारने प्रेस के सम्मुख गुणवत्ता की तुलना करने हेतु दोनों झंडू को प्रस्तुत किया हालांकि प्रशासन जानते हुए भी सरकार के आगे बेबस है। देश को आमजन राष्ट्रीय ध्वज का महत्व सत्ता में बैठे हुक्मरानों से अधिक जानता है। तिरंगे को स्थापित करने वाली कांग्रेस पार्टी हमेशा से इसे सम्मान देती आई है और देती रहेगी।
इस मौके पर रतन चंद डोगरा,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षा राकेश रानी वर्मा, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष शहंशाह , जिला महासचिव राजेश पठानिया, विनोद डोगरा व अन्य उपस्थित रहे।