बड़सर विधान सभा क्षेत्र के बुम्बलू में आयोजित किया गया “प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष”समारोह केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

हमीरपुर 23 अगस्त- केन्द्रीय सूचना प्रसारण,युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को हमीरपुर जिला के बड़सर विधान सभा क्षेत्र के बुम्बलू में हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित “प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष”समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि आज के युवा वर्ग को उन वीरों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम मेें योगदान दिया। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों के हर घर तिरंगा फहराया देश और प्रदेश के लोगों में राष्ट्र के प्रति एक नया जोश देखने को मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। पहला परमवीर चक्र प्रदेश के ही मेजर सोमनाथ को मिला। प्रदेश के ही राईफलमेन संजय कुमार और कै0 बिक्रम बतरा को भी परमवीर चक्र मिला।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि अब देश में ही आधुनिक तकनीक से लैस वस्तुएं बनाई जा रही हैं। लगभग 2 लाख बुलेटप्रूफ जैकेट भारतीय सेना को उपलब्ध करवाई गई। पूर्व सैनिकों को वन रैक वन पैशंन प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को 28 माह तक निशुल्क राशन प्रदान किया गया। देश मे ही वेक्सीन बनाई गई जिसकी आपूर्ती अन्य देशों को भी गई। 200 करोड़ वेक्सीन की निशुल्क डोज देश में लोगों को लगाई जा चुकी है। 20 करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं के जनधन खाते खाले गए। निशुल्क गैस कुनेक् शन प्रदान किए गए। आयुष्मान योजना के तहत लोगों को लाभान्वित किया गया।
उन्होंने कहा कि विकास एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भी भाजपा की सरकार आई है। हर जिले का एकसमान विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए बिलासपुर जिला में एम्स,ऊना में पीजीआई सैटेलाईट सेंटर और हमीरपुर में मेडिकल कालेज बनाए गए। बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए एनआईटी, तकनीकी, बागवानी विश्वविद्यालय हमीरपुर, हाईड्रो इंजीनियरिंग कालेज बिलासपुर, आईआईटी ऊना, केन्द्रीय विश्वविद्यालय देहरा में खोले गए। उन्होंने कहा कि बड़सर विधान सभा क्षेत्र में शीघ्र ही लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले केन्द्रीय विद्यालय के लिए स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त इंडोर स्टेडियम भी बनाया जाएगा जिसमें लगभग 20 खेलों क ो खेलने के लिए सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों का सफर अब आसानी से तय होगा। हमीरपुर से बिलासपुर और मटोर से शिमला तक सडक़ों की स्वीकृति भी मिल चुकी है। ऊना-हमीरपुर रेलवे लाईन का कार्य भी शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी जिला के विकास ठाकुर के कॉमनवैल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि 61 पदक जीतकर भारतीय खिलाडिय़ों ने देश का नाम रोश किया।
उन्होंने हर वर्ग से आह्वान किया कि वे नशामुक्त समाज बनाने के लिए के अपना कर्तव्य निभाने के साथ-साथ सरकार का भी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को भारत का गौरवशाली इतिहास अवश्य दिखाएं, ताकि भारत एक महान देश बन सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश निरन्तर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 125 यूनिट निशुल्क बिजली, निशुल्क पेयजल सुविधा, हिमाचल पथ परिवहन की बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत किराए में छूट प्रदान की है। उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस कुनेक् शन सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आह्वान किया।
केन्द्रीय मंत्री ने प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वें वर्ष पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शियों का अवलोकन भी किया।
पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथितियों का स्वागत यिा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की उन्नति में सभी मुख्यमंत्रियो अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में विधान सभा क्षेत्र में लगभग 265 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पैंश में बढ़ौतरी, 125 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को फ्री गैस कुनेक् शन इत्यादि से प्रदेश की जनता को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसदीय क्षेत्र में विकास की अनेकों योजनाएं स्वीकृत करवाई हैं।
इस मौके पर संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुमित शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवहीर लबली के अतिरिक्त प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र अत्री, कमल नयन,अजय शर्मा,कुलदीप ठाकुर, यशवीर पटियाल, चतर सिंह कौशल, सुभाष बनियाल, सीता राम भारद्वराज,राजकुमारी, बीना शर्मा उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा के अलावा अन्य पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।